दुबई
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की हालत खराब हो चुकी है। टीम ने 7 विकेट गंवा दिए हैं।
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने सईम अयूब को आउट कर भारत को सफलता दिलाई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस (3) को चलता किया। फखर जमां भी टिक नहीं सके और 17 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सलमान अली आगा सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
अक्षर पटेल ने उन्हें आउट किया, वहीं कुलदीप यादव ने लगातार ओवर में पाकिस्तान को डबल झटका दिया। उन्होंने हसन नवाज (5) और मोहम्मद नवाज (0) को आउट कर दिया। इसी ओवर में हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन वह चूक गए। ताज़ा हालात यह हैं कि पाकिस्तान के 7 विकेट गिर चुके हैं और भारतीय गेंदबाज मैच पर पूरी तरह हावी दिख रहे हैं।
